
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
झारखंड के गढ़वा में रहने वाले फरार आरोपी श्याम लाल यादव की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक गांव हेसातु, बरगढ़ आया हुआ है। सूचना मिलते ही चांदो थाने से एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल झारखंड रवाना किया गया।
पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया
झारखंड पहुंचकर पुलिस टीम ने श्याम लाल यादव को उसके गांव से पकड़ा और चांदो थाना ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पशु तस्करी के संबंध में अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद 3 नवंबर 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। बलरामपुर पुलिस ने 5 लाख का गांजा जब्त किया
बलरामपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए मूल्य का 106 किलो से अधिक गांजा जब्त किया और तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की। इस मामले में एक आरोपी इजहार आलम को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3-4 नवंबर 2025 की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।
मुखबिर ने बताया कि एक ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग कर बनाए गए बॉक्सनुमा चेंबर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू ने एक टीम गठित कर बलरामपुर मार्ग पर नाकाबंदी की।
कुछ देर बाद अंबिकापुर दिशा से एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग किए गए गुप्त चेंबर से 75 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करने पर उसकी कुल मात्रा 106.60 किलोग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी इजहार आलम, (24 साल) से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से सासाराम, बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20(ख)(ii)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। जब्त गांजे को 8 बोरियों में सील कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।