छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने चाचा के साथ मिलकर शव को घर से दूर फेंक दिया था। पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसा दिखाया गया था कि उसके साथ रेप कर हत्या की गई है, इसलिए उसके कपड़े उतार दिए गए थे। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। 40 दिनों तक लगातार इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी पति और इस वारदात में उसका साथ देने वाले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। ये था पूरा मामला

 

जानकारी के मुताबिक, वारदात 1 अक्टूबर 2025 की रात हुई है। 2 अक्टूबर को पुलिस को कुंदेली की महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। पुलिस ने रीना रयामी के रूप में उसकी पहचान की थी। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

 

पुलिस अफसरों ने कहा कि 1 अक्टूबर की रात महिला अपने घर पहुंच गई थी। जहां इसके पति राजेश रयामी (27) के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक ने पहले अपनी पत्नी की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में युवक का चाचा राजेश रयामी (36) भी उसके साथ था।

 

साक्ष्य छिपाने बनाया रेप और हत्या का प्लान

 

साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने इसे रेप कर हत्या करार देने का प्लान बनाया। फिर इसके शव को रात के अंधेरे में घर से लेकर निकले। जिसके बाद कुंदेली के पास ही झाड़ियों में अर्धनग्न कर लाश फेंक दी। लाश की स्थिति ऐसी कर दी की कोई भी देखता तो उसे ऐसा लगता मानो महिला का रेप हुआ है। रेप के बाद हत्या की गई है।

Exit mobile version