छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की गई है। पुरानी रंजिश में कुछ हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के निशान पाए गए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि, हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर विकास प्रजापति नाम के युवक को मारने की कोशिश की गई।

पुलिस ने दर्ज किया FIR

फिलहाल जामुल पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पीड़ित ने कुछ हमलावारों का नाम बताया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version