
देवेंद्र साहू घर से बाहर नहीं आए तो बदमाशों ने उनकी नई कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद पुलिस ने जांच तेज की और सुपारी किलिंग की इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। शहर में आरोपियों की निकाली गई जुलूस
शनिवार शाम 5 बजे बालोद पुलिस ने पांच आदतन बदमाशों का शहर में जुलूस निकाला। पकड़े गए आरोपियों में अनिकेत मेश्राम (19), सूरज रंगारी (19), दानेश्वर साहू (22), मोहम्मद फैजान (21) और अभिषेक चौरे (22) शामिल हैं।इन सभी को गंगा सागर तालाब के परशुराम चौक से कचहरी परिसर तक पैदल घुमाया गया। इस दौरान बालोद थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम भी साथ थी।
जुलूस के दौरान आरोपी बार-बार कहते नजर आए- जुर्म करना पाप है, कानून हमारा बाप है। बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मुताबिक HRP नेता देवेंद्र साहू ने जमीन धोखाधड़ी मामले में पीड़ित जेठूमल का साथ दिया था। इसी बात से नाराज होकर जेल में बंद अंगारी निवासी आरोपी अश्वनी डड़सेना ने देवेंद्र साहू को अपना दुश्मन मान लिया। इसी वजह से उसने जेल के अंदर बैठकर ही देवेंद्र साहू को नुकसान पहुंचाने की पूरी साजिश रच डाली।
CCTV कैमरे ने HRP नेता की हत्या की पूरी प्लानिंग फेल की
जेल में बैठा मास्टरमाइंड देता रहा लालच, बाहर गिरोह ने दी वारदात को अंजाम
1. जेल से रची गई हत्या की साजिश
पूरे मामले की जांच कर रहे एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड अश्वनी डडसेना है। बालोद जेल में रहते हुए वह बंदियों के बीच यह बात फैला रहता था कि देवेंद्र साहू को मारने या नुकसान पहुंचाने वाले को जमीन, गाड़ी-मोटर, बंगला- जो मांगेगा वह दिया जाएगा। तिजोरी खोल दी जाएगी।