फ्यूल खाली कर लौट रहा था ड्राइवर
फ्यूल खाली के बाद गूगल मैप के जरिए वापस गुजरा लखौली जा रहे थे। इस दौरान वह लेकिन रास्ता भटक गए और बिरेझर गांव पहुंच गए। रात करीब 11 बजे ग्राम बिरेझर प्रवेश द्वार के पास पहुंचे तो 3-4 लड़कों ने जबरदस्ती गाड़ी को रुकवाया और मारपीट करते हुए मोबाइल, पर्स, तीन हजार रुपए कैश और गाड़ी के दस्तावेज लूट लिए।
ब्रेकर के पास गाड़ी धीमी हुई तो बनाया निशाना
ड्राइवर के मुताबिक, ब्रेकर होने कारण गाड़ी स्लो किया गया था। इस दौरान आग ताप रहे युवकों ने हमला करते हुए लूट की। पीड़ित का कहना है कि घटनास्थल पर स्ट्रीट लाइट जल रही थी, इसलिए यदि आरोपी सामने आएंगे तो पहचान सकता हूं।डर की वजह से भागे, अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे
उसने बताया कि वारदात के बाद वे घबराकर मेन रोड की ओर लौटे और पेट्रोल पंप के पास वाहन रोककर रात भर वहीं रहे। अगले दिन चौकी पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच में लिया गया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल आसपास के मार्गों और गांव में संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।