छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना दुगली थाना क्षेत्र की है। 20 दिसंबर की सुबह बाइक पर सवार होकर दामाद और मां-बेटी एक नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। दामाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी सास और साली गंभीर रूप से घायल है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्ग का रहने वाला था मृतक

 

मृतक भूतेश्वर साहू (30) दुर्ग के टेमरी का रहने वाला था। घायलों में उनकी सास गीता बाई साहू (45) और बेटी कुमारी सीमा साहू (16) शामिल हैं, जो चंदनबिरही गांव की निवासी हैं।

 

गीता बाई साहू और कुमारी सीमा साहू को प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलने पर दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, तीनों नगरी से एक नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version