
घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
सूचना मिलने पर जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन छात्रा वहां मौजूद नहीं थी। पति से बात करने को पर नाराज थी महिला
मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। महिला का कहना है कि वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी। उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी।
बात बढ़ने पर हुआ विवाद
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के मोबाइल में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड देखे जा रहे थे, इसी कारण वह छात्रा को समझाने आई थी, लेकिन बात बढ़ने पर विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।