छत्तीसगढ़ के धमतरी में सरिया से भरा एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में सरिया से भरा एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में रायपुर रेफर कर दिया गया।

यह दुर्घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के देमार गांव के पास भखारा रोड पर स्थित एक पुल पर हुई। जानकारी के अनुसार, बेकाबू होकर ट्रक करीब 10 फीट नीचे गिर गया और पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के सभी पहिए ऊपर की ओर हो गए और उसमें लदी सरिया नीचे दब गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने ट्रक के नीचे दबे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में अर्जुनी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version