छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस खुद कस्टमर बनकर एजेंट के पास पहुंची और सेक्स वर्कर की डिमांड की। इस दौरान पता चला कि एजेंट दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था पुलिस की रेड में मकान के अलग-अलग कमरे से 3 लड़कियां मिली। पकड़ी गईं लड़कियां ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की हैं। एजेंट और एक कस्टमर को गिरफ्तार किया गया। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला

 

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस खबर की पुष्टि के लिए चक्रधर नगर थाना की पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि यह मकान संतोष सोनी का है और उसे किराए पर दे रखा है।

 

रविवार की रात पुलिस ने एक जवान को पैसे के साथ मकान के अंदर भेजा। जवान जब वहां कस्टमर बनकर पहुंचा तो वहां डिंपी इजारदार नाम का एजेंट मिला। जवान ने डिंपी से सेक्स वर्कर की डिमांड की। जवान को जैसे ही सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई उसने टीम को सूचना दी। जिसके बाद रेड मारी गई।

 

कमरे में 20 से 30 साल की 3 लड़कियां मिलीं

 

पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। छापे के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से 20 से 30 साल की 3 युवतियां मिलीं। वहीं नागेन्द्र विश्वकर्मा (35) भी पहले से वहां मौजूद था। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां से कंडोम भी बरामद किए गए।

 

जांच में पता चला कि डिंपी इजारदार पिछले एक साल से उस मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने एजेंट और कस्टमर दोनों को हिरासत में ले लिया। किराए का मकान में चला रहा था देह व्यापार

 

जब पुलिस ने ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा से पूछताछ की। उसने बताया कि डिंपी इजारदार उस मकान में किराए पर रहता है और वहीं महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार करवाता है।

 

उसने बताया कि वह भी इसी काम के लिए वहां आया था। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी डिंपी इजारदार किराए के मकान में लड़कियों को पैसों का लालच देकर यह काम कराता था।

 

ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की युवतियां

 

मकान में मिली युवतियां ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों और युवतियों को थाना ले आई। थाने में युवतियों से आगे पूछताछ की जा रही है। वहीं राहुल इजारदार और नागेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version