राजधानी रायपुर में खुलेआम हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में खुलेआम हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड बस्ती का बताया जा रहा है। जिसमें राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे नामक युवक हाथ में चापड़ लेकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। 26 सेकेंड के वीडियो में युवक लोगों को गाली देते हुए डराने-धमकाने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल, आजाद चौक थाना पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए युवक की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में आए दिन होती रहती हैं। रहवासियों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई। आजाद चौक पुलिस ने शुरू की जांच

 

पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version