
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
पुलिस टीम जब सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति झोला लेकर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोपाल नाग (38), निवासी वार्ड-19 तितुरडीह, मस्जिद के पास बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से दो पैकेट बरामद किए गए, जो पारदर्शी सेलो टेप से लिपटे हुए थे। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा भरा हुआ पाया गया। इसके अलावा आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपए नकद भी बरामद हुए।
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ की जांच की। जब्त गांजे का कुल वजन 2 किलो 30 ग्राम निकला। इसके बाद गांजा सीलबंद कर जब्त कर लिया गया। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।