ग्राम शोभा के 19 वर्षीय युवक द्वारा फांँसी लगाकर की आत्महत्या

Chhattisgarh Crimes

 

पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिले के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के शोभा थाना से एक बड़ी खबर सामने आई है,कि शोभा निवासी व्यवसायी पिंटू तिवारी का बड़े पुत्र प्रिंस तिवारी उम्र 19 वर्ष ने बीते रात्रि को रिसगांव मार्ग के स्टाफ डैम के पास सुनसान इलाके में फांँसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। जिससे क्षेत्र भर में सनसनी और शोक का माहौल व्याप्त है।बता दे कि गरियाबंद जिले के अंतर्गत यह तीसरी घटना सामने आई है जहां पर नौजवान युवकों के द्वारा इस तरह से आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

पहली घटना में उड़ीसा निवासी एक 38 वर्षीय अलकचंद भक्त ने मैनपुर कला के बड़े चढा़न के जंगल मे आत्महत्या की दूसरी घटना ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर के युवक पूनम चंद मरकाम के द्वारा साथ ही तीसरी घटना में शोभा निवासी प्रिंस तिवारी द्वारा आत्महत्या कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर ली गई । जिससे शोभा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।साथ ही उनके परिवार में दुख का माहौल व्याप्त है। फिर हाल पुलिस मौके पर पहुंँच कर शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम को मैनपुर मुख्यालय भेजा गया है। घटना को लेकर शोभा थाने की पुलिस मामले की जांँच में जुटी है ।

Exit mobile version