छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आदतन अपराधी ने नाबालिग को अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गुरुवार शाम वह अपने परिचित के घर घूमने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पाव दुकान के सामने रहने वाले विशाल ठाकुर उर्फ बाबू (27) से हुई।

 

इसके बाद विशाल ठाकुर उसी दिन नाबालिग की कॉलोनी पहुंचा। उसने नाबालिग को बाइक में बैठाया और ईला मॉल के पीछे अपने दोस्त के कमरे में ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन शाम को आरोपी नाबालिग को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में छोड़ गया। जाते समय किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की सलाह पर चक्रधर नगर थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पीड़िता का बयान लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

 

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

आरोपी पर पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज

 

आरोपी विशाल सिंह ठाकुर कोतवाली थाना क्षेत्र का आदतन गुंडा बदमाश बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली थाना में पहले से 20 आपराधिक केस दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

 

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 6 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण साल 2023 में जिला बदर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कलेक्टर रायगढ़ को भेजा गया था। जिसके बाद आरोपी को एक साल के लिए जिला बदर भी किया गया था SSP बोले- गुंडा-बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा

 

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि गुंडा, निगरानी बदमाश और आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि उनके खिलाफ कोई भी शिकायत आने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर आरोपियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि जिले में बदमाशों पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version