छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी से महज 13 दिन पहले एक युवती की जली हुई हालत में लाश मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी से महज 13 दिन पहले एक युवती की जली हुई हालत में लाश मिली है। युवती की पहचान अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा निवासी लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत के किनारे ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर युवती की पहचान की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और एएसपी मोनिका ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई हालत में मिला है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

 

बताया जा रहा है कि युवती की शादी 1 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है। एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Exit mobile version