
इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। हिमांशु श्रीवास ने उन्हें मना किया। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।घायल को बिलासपुर रेफर किया गया
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है।
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।