छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बॉयफ्रेंड ने 21 साल की मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जब वह प्रेग्नेंट हो गई और शादी का दबाव बनाने लगी। तब बदनामी के डर से बॉयफ्रेंड ने चेहरे और सिर पर पत्थर से वारकर उसे मार डाला।मामला बसना थाना क्षेत्र का है। मर्डर के बाद आरोपी ने लाश खेत में फेंक दिया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। उनके बीच 1 साल से अफेयर था। मंगलवार (24 मार्च) को खेत पुलिस ने रेप और मर्डर के आरोपी लोकनाथ पटेल (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए लव अफेयर और मर्डर की पूरी कहानी…
जानकारी के मुताबिक, ग्राम इंद्रपुर का रहने वाला लोकनाथ पटेल (27) मूकबधिर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। 1 साल से अफेयर के बीच उसने शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए।
कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट है। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन घर लौट गए थे।
इशारे में बताई प्रेग्नेंट होने की बात
23 मार्च (सोमवार) की रात गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी। जहां उसने इशारे से प्रेग्नेंट होने की बात बताई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे मार डाला और लाश को खेत के बीच फेंक दिया था। युवती जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
24 मार्च (मंगलवार) की सुबह युवती लाश खून से लथपथ अवस्था में घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पिता ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। खेत में पड़ा मिला शव
सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को खेत से बाहर निकाला गया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भिजवाया गया।
पिता ने दी थी लोकनाथ की जानकारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए बसना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पिता से मिली जानकारी के आधार पर गांव के ही लोकनाथ पटेल को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया।
बदनामी के डर से की वारदात
पूछताछ में लोकनाथ ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना वाली रात युवती उससे मिलने आई थी और उसने इशारों में अपने गर्भवती होने की बात बताई।
सामाजिक बदनामी के डर से उसने उसी समय हत्या की साजिश रची और पत्थर से युवती के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
इस मामले में थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि खेत में युवती लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के बाद लोकनाथ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, उसे विविधत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।