
जांच करने पर पता चला कि मेडिकल स्टोर से सीसीटीवी कैमरा, गल्ले में रखे 10,000 रुपए कैश और बाहर खड़ी पल्सर बाइक (CG-24-T-4461) भी चोरी हो गई थी। पुलिस ने पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया और अजय उर्फ बोचकू यादव और दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 8 केस
उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी अजय उर्फ बोचकू यादव (21) क्षेत्र का आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ बलात्कार (पॉक्सो एक्ट), आगजनी, मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित लगभग 8 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।