
जेल के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होती, ऐसे में रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जेल प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि जेल अधीक्षक ने पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, मस्तूरी में पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, उसके चाचा तामेश सिंह और तुकेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। जवाब में नीतेश सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।
इस केस में पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके भाई समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक नाबालिग को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है, जबकि 10 आरोपी जेल में हैं। एक आरोपी की जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।
जेल में मिलने गए युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
जेल में बंद आरोपियों का वीडियो इंस्टाग्राम आईडी _devebh_don99X से अपलोड किया है। वीडियो कब बनाया गया और कब पोस्ट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। इसी आईडी से गैंग के अन्य पुराने वीडियो भी अपलोड किए गए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। जल्दी आओ मामा लोग’ लिखा कैप्शन
बताया जा रहा है, आरोपी जेल में रहते हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव है। जिस आईडी से रील अपलोड हुआ है, उस कैप्शन में विश्वजीत मामा, चाहत मामा, निक्कू मामा, अरमान मामा, आर्जू बॉस जल्दी आओ मामा लोग लिखा है।