
अन्य ग्रामीण जान बचाकर मौके से भाग निकले
हमले के दौरान महिला के साथ गए अन्य ग्रामीण अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले और गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। डिप्टी रेंजर शिवप्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त करने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।