गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट पर 11 लाख 47 हजार 883 रुपए के गबन का आरोप लगा

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट पर 11 लाख 47 हजार 883 रुपए के गबन का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। कंपनी के शाखा प्रबंधक बद्री दास मानिकपुरी ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार पेंड्रा ब्रांच में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत चैतराम पटेल, निवासी चनाडोंगरी (बिलासपुर), ने यह वित्तीय अनियमितता की।

 

आरोपी एजेंट ने फरवरी 2022 से मई 2024 के बीच क्षेत्र की 49 महिला हितग्राहियों से लोन किस्त और लोन क्लोजर के नाम पर कुल 11 लाख 47 हजार 883 रुपये वसूले। आरोप है कि यह राशि कंपनी खाते में जमा करने के बजाय खुद रख ली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब संबंधित महिलाओं ने कंपनी को लिखित शिकायत दी। महिलाओं ने बताया कि राशि जमा होने के बावजूद रिकॉर्ड में बकाया दर्शाई गई।

 

आरोपी फरार, मोबाइल बंद कर हुआ गायब

 

शाखा प्रबंधक के अनुसार, संपर्क करने पर आरोपी ने शुरुआत में जल्द रकम जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

 

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

 

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version