
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार दोपहर कांकेर के चारामा में मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे 30 में पानी भर गया। इस दौरान कुछ घंटे के लिए बिजली बंद रही। रायपुर, गरियाबंद और जीपीएम जिले से लगे अमरकंटक में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन पेंड्रा क्षेत्र में बिजली चली गई। यहां आंधी से गौरेला ओवरब्रिज के पास कई पेड़ टूटकर गिर गए।
मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। आंधी बारिश से मेन रोड में पीपल का पेड़ उखड़कर गिरा, जिससे बिजली के तार टूट गए। मौसम बदलने से इन क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है।