
तलाशी के दौरान पिकअप (MH 49 BZ 9132) में चार मवेशियों को बिना चारा-पानी के ठूंसकर भरा गया था। इन मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। आरोपियों की मदद और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आगे चल रही कार (MH 02 CW 5753) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति में पिकअप, कार, मोबाइल शामिल
पुलिस ने मौके से कुल 14,06,500 रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें लगभग 80,000 रुपए के चार मवेशी (भैंस), लगभग 10,00,000 रुपए की पिकअप, लगभग 3,00,000 रुपए की एक कार और लगभग 26,500 रुपए के पांच मोबाइल फोन शामिल हैं।
नागपुर के चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के निवासी हैं। इनकी पहचान नितेश शिवरतन भंवरिया (36), शाहरुख खान (31), मोहम्मद मुबाशिर (30, शिवाजी रोड, पांचपावली, नागपुर) और मोहम्मद साजिद (38, बुनकर कॉलोनी, कामठी, नागपुर) के रूप में हुई है। इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
लालबाग पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) (घ), 11(1) (ज) के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह और पशु तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।