अतिक्रमण कारियो की गिरफ्तारी के लिए गए डीएफओ और टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/गरियाबंद। सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में 18 मई सोमवार को दोपहर के समय उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन और उसकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।जब टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और कार्यवाही करने पहुंँची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक सहित अन्य वनकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम जैतपुरी गांव में करीब 250 एकड़ भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामले में कार्यवाही करने पहुंँची थी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के लिए गई टीम ने 4 से 5 लोगों को हिरासत में भी लिया। कार्यवाही के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंँच गए और वन विभाग की टीम को घेर लिया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने उपनिदेशक के कपड़े तक फाड़ दिए और वन अमले के साथ जमकर धक्का-मुक्की की। घटना में अन्य कर्मचारियों की वर्दी भी फट गई।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक ने कहा कि पूरे मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज कराते हुए कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। वन विभाग की टीम पर हमले की इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version