
धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्ग में शिशिरकांत-संतोष संगठन करेंगे मजबूत
इसी तरह बलौदाबाजार शहर में गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण में घनश्याम पटेल, गरियाबंद में गजेंद्र साहू और महासमुंद ग्रामीण में कुनाल चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
राजनांदगांव शहर में सचिन दुरहटे और ग्रामीण में रोशन साहू को नियुक्ति मिली है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुरुषोत्तम वर्मा और कांकेर में सुखचंद प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिलासपुर ग्रामीण की कमान सुनील साहू को
इसके अलावा बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
रायगढ़ शहर में कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण में बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मितेंद्र यादव, जशपुर में चंद्रदीप यादव और सरगुजा में ईश्वर सोनी को नई जिम्मेदारी मिली है।