बिलासपुर में कांग्रेस के सृजन और प्रशिक्षण शिविर के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी नहीं हैं, वे वनवासी

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में कांग्रेस के सृजन और प्रशिक्षण शिविर के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी नहीं हैं, वे वनवासी हैं। बैज ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री आदिवासी होते तो आदिवासी दिवस के दिन बधाई देते।

बैज ने कहा भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल दास ने कल कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। बधाई और शुभकामनाएं। ये तो अभी शुरुआत है। अब आगे-आगे देखते जाइए भारतीय जनता पार्टी के नाराज फूफा बहुत जल्द कांग्रेस में आने के लिए तैयारी कर रहे हैं। समय का इंतजार करिए भारतीय जनता पार्टी अपने आप को बचा नहीं पाएगी। बैज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ये नेता हमारे साथ चलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते। भाजपा में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है।

Exit mobile version