रायपुर में देर रात बॉयफ्रेंड ने सड़क पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की

Chhattisgarh Crimesरायपुर में देर रात बॉयफ्रेंड ने सड़क पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर है और उसका मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित महिला की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी के बीच लव अफेयर था। शादी के बाद महिला ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। वहीं, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

आरोपी का नाम वीरू धीवर है, जो आरंग का ही रहने वाला है। रविवार रात उसने अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी ने मदद के लिए शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद राजकुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया।

Exit mobile version