भोपाल में 25 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में रायपुर के एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल के छात्र अनंत द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए

Chhattisgarh Crimes रायपुर। भोपाल में 25 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में रायपुर के एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल के छात्र अनंत द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अनंत ने 14 वर्ष बालक वर्ग के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत और  मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक हासिल किया। अनंत ने प्रतियोगिता में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक के अलावा 100 मीटर और 200 मीटर बैक स्ट्रोक तथा 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता। इस तरह उन्होंने कुल चार पदक अपने नाम किए। आयोजकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के किसी तैराक ने इससे पहले एक ही प्रतियोगिता में चार पदक हासिल नहीं किए थे। अनंत की इस उपलब्धि पर एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य और शाला परिवार ने उन्हें बधाई दी। रायपुर स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष शुक्ला और सचिव नर्सिंग नाथ फरीकार ने भी अनंत की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। अनंत स्कूल में श्री संकेत दुबे के मार्गदर्शन में तथा इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में एनआईएस – कोच प्रमोद फरीकार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Exit mobile version