कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचकर आदिवासियों से लिया ज्ञापन

एंकर,,, कचना धुरवा पैरी नदी ग्रामसभा फेडरेशन ने अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून और वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण सैंकड़ो क़ी संख्या मे राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे।
​इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वाले दल का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संजय नेता और जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेता के साथ कई अन्य आदिवासी प्रतिनिधियों ने किया।
वही इन जनप्रतिनिधियो ने कहा क़ी क्षेत्र में विस्थापन के लिए जमीन चिह्नित करने से पहले संबंधित ग्राम सभा से विधिवत प्रस्ताव पारित करने की मांग की गई। और साथ ही जंगली हाथियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने पर 70,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तथा हाथी के हमले में जनहानि (मृत्यु) होने पर मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी गई।
वही आदिवासियों की मांगों और उपस्थिति को देखते हुए कलेक्टर रणवीर शर्मा ने सहृदयता दिखाई और स्वयं अपने कक्ष से बाहर आकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मिलकर उनका ज्ञापन स्वीकार किया।

बाइट,,, 1 रणवीर शर्मा, कलेक्टर
बाइट,,, 2 संजय नेताम, सफ़ेद शर्ट
बाइट,,, 3 लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सदस्य

​
​

Exit mobile version