
युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। गरियाबंद जिले के आमामोरा क्षेत्र में 32 हाथियों का दल एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ड्रोन थर्मल कैमरे के माध्यम से हाथियों के दल की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। हाथियों की सक्रियता से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है।
वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे जाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में लोगों को अकेले जंगल की ओर जाने तथा हाथियों के नजदीक पहुंचने से बचना चाहिए।