छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोड़ेनार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोड़ेनार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मध्यप्रदेश की बनी इस शराब की कीमत करीब 5 लाख 6 हजार 250 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को दशहरा मेले में बेचने के लिए अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा के दुलगो कवासी (45) अपने घर में मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए है। वह इसे दशहरा मेला-मड़ई में बेचने की तैयारी कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची। वहां एक कमरे में ताला लगा हुआ था। कमरे को खुलवाकर तलाशी लेने पर अंदर 75 पेटी गोवा व्हिस्की मिली। इनमें शराब की कुल 3,750 बोतलें थीं। शराब की कुल मात्रा 675 लीटर बताई गई है।

शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने दशहरा मेले में शराब बेचने के लिए रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी दुलगो कवासी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version