
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री वेदव्रत सिरमौर के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री गरिमा दादर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर अवैध शराब विक्रेताओं व निर्माताओं के विरुद्ध सघन जांच व धरपकड़ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम हरदी में घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ व तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से अवैध रूप से रखी 12 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित मूल्य ₹2,400/-) बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
दयालाल सिन्हा पिता गजानंद सिन्हा, उम्र 58 वर्ष, साकिन ग्राम हरदी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गरियाबंद पुलिस द्वारा भविष्य में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री तथा शराब सेवन हेतु साधन मुहैया कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।