
शस्त्र पूजन के इस गरिमामयी कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण सिंह उके, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह, एस.डी.ओ.पी. सुश्री निशा सिन्हा एवं रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजा संपन्न होने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने संपूर्ण पुलिस परिवार, उनके परिजनों तथा समस्त गरियाबंद जिलेवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पुलिस परिवार और जिले की जनता के जीवन में अपार सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है और पुलिस बल सदैव जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।