
■ अधूरे कार्यों को तुरंत पूरा करने के निर्देश– सीईओ ने जिला पंचायत विकास निधि तथा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत एवं अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट उपलब्ध होने के बाद भी कार्य लटकाए रखने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक मे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र अपूर्ण भवनों को शीघ्र पूरा करने और समर्थ पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जी राम जी योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन, पीडीएस भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। ओडीएफ स्थायित्व और शेष शौचालयों की स्थिति पर चर्चा करते हुए शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक समय पर पहुँचना चाहिए। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सबसे प्राथमिक शर्त है। बैठक में प्रमुख रूप से उप संचालक पंचायत कमल सिदार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री परवेज, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास विजय साहू, बुद्धेश्वर साहू, जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ गेंदलाल चुरेन्द्र, पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा, मनरेंगा परियोजना अधिकारी कपिल नायक एवं बड़ी संख्या मे ग्राम पंचायतो के सचिव एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।