छत्तीसगढ़ सरकार नए साल से गरीब परिवारों को मुफ्त में देगी चावल, कलेक्टरों को निर्देश जारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से मुफ्त चावल देने का फैसला किया है। साय सरकार नए साल से 5 साल तक गरीब परिवार को मुफ्त चावल देगी। इस फैसले के तहत राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके लिए खाद्य विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है।

मुफ्त चावल उचित मूल्य दुकानों (सरकारी राशन दुकानों) के जरिए लोगों को मिलेगा। इससे पहले 15 साल सत्ता में रही भाजपा सरकार में डॉ रमन सिंह 1 रुपए किलो की दर से चावल देने की योजना लाकर चाउर वाले बाबा के नाम से मशहूर हुए थे। साय सरकार में अब चावल के लिए एक रुपए भी नहीं देना होगा।

ये है विभागीय निर्देश में

मुफ्त चावल देने के ऐलान के साथ कलेक्टर्स को निर्देश दिया गया है। इस फैसले में प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निशक्तजन और एकल निराश्रित कैटेगरी के करीब 68 लाख हितग्राही पात्र होंगे। राशनकार्डधारियों को पात्रता के मुताबिक शासकीय उचित मूल्य दुकानों से फ्री में चावल मिलेगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है।

Exit mobile version