
गुरुवार रात इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने एक पक्ष के एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
घटना को लेकर फिलहाल एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बायसी निवासी 19 वर्षीय तुषार राय ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को अपने दोस्तों विजन मंडल, बलवान सिंह कोमरे, गोलू भक्ता, प्रेम मंडल और अमन दास के साथ पास के खर्रा में नहाने गया था।
विवाद के दौरान साथ नहीं देने पर हुई मारपीट
वहां बायसी निवासी राजा और उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। इस दौरान राजा और उसके साथियों का खर्रा में काम करने वाले किसी मजदूरों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में उस विवाद के दौरान तुषार राय और उसके दोस्तों ने उनका साथ नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर राजा खान और उसके साथी तुषार के साथ उलझने लगे और गाली-गलौज की। इसके बाद वहां से आने के बाद तुषार राय और उसके दोस्त अमन दास के मोबाइल दुकान पर थे।
तुषार ने बताया कि शाम करीब 6 बजे जब वह उसके दोस्त अमन दास के मोबाइल दुकान पर थे, तभी राजा खान, अमान खान, सिराज खान, राजू मल्लिक, जाफर खान और अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दुकान में घुसकर दोनों को बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लड़कों ने तुषार और उसके दोस्त को सरेराह लात-घूंसों से पिटाई की और धमकाया।
4 आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज तब तुषार के साथी विजन मंडल, गोलू भक्ता, बलवान सिंह बीच-बचाव करने आए। इसके बाद प्रेम मंडल, अमन दास, बजरंग अग्रवाल ने बीच-बचाव करने पर उन्हें छोड़कर वे भाग गए।
गुरुवार रात इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने दूसरे गुट के लड़कों के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी अमान खान, राजा खान, राजू मल्लिक, जाफर खान और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।