
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ई-मेल आईडी से कोर्ट को एक मेल आया है। जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल के बाद कोर्ट के सारे कर्मचारी, वकील सभी कोर्ट से बाहर निकल गए हैं। बस्तर जिले के SP शलभ कुमार सिन्हा समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पूरे कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी तैनात किया गया है। SP ने दैनिक भास्कर से इस मेल की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं।