
वहीं कुछ पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना की गई है। इसके अलावा भक्तों के चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषण भी निकले हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति ने खोली पेटी
दरअसल, दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया। नकद राशि के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण भी मिले हैं।
इनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के और अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा।
मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि, दान की राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, व्यवस्थाओं के सुधार और धार्मिक गतिविधियों पर किया जाएगा।
हर साल लाखों की संख्या में पहुंचते हैं भक्त
दंतेवाड़ा जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि और प्रमुख पर्वों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में बढ़ोतरी देखी जाती है। प्रशासन ने दान की पूरी राशि को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।