बीजापुर में 36वें यातायात जागरूकता माह 2026 के तहत महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार शाम मिनी स्टेडियम में खेला गया

Chhattisgarh Crimesबीजापुर में 36वें यातायात जागरूकता माह 2026 के तहत महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार शाम मिनी स्टेडियम में खेला गया।

इस रोमांचक अंतिम मुकाबले में स्पोर्ट्स अकादमी ने महिला पुलिस लाइन टीम को बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। 8 ओवर के इस फाइनल मैच में स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का विशाल स्कोर बनाया।

जवाब में महिला पुलिस लाइन की टीम मात्र 52 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच की स्टार खिलाड़ी अनामिका चापा रहीं, जिन्होंने 12 छक्कों की मदद से 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन (154 रन और 5 विकेट) के लिए उन्हें श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला। विजेता टीम स्पोर्ट्स अकादमी को 12,500 रुपए नकद और एक कप प्रदान किया गया।

उपविजेता महिला पुलिस लाइन टीम को 10,000 रुपए और कप मिला। जबकि तृतीय स्थान पर रही जांगला महिला टीम को 7,000 रुपए और कप दिया गया। आत्मसमर्पित महिला टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5,000 रुपए का विशेष पुरस्कार भी दिया गया।

Exit mobile version