छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राफिक्स डिजाइनर से आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राफिक्स डिजाइनर से आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर टेक्स्ट पोस्ट किया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कर दिया था। इसके अलावा उसने खुद को डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार भी बताया।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम भोज नारायण (36) है। जो भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर था। भोज नारायण शादीशुदा था। लेकिन उसका महिला प्यून के साथ प्रेम संबंध था। जो कि शादीशुदा थी। यह बात उसकी पत्नी को पता थी। जिसका वह विरोध भी करती थी।

28 जनवरी को भोज नारायण ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, अब फेसबुक पर लिखा गया उसका सुसाइड नोट वायरल हो रहा है। जिसमें उसने लिखा कि मैं पत्नी से तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं। मेरे बाकी फैमिली वालों का कोई दोष नहीं है, सब कुछ मेरी वाइफ का किया धरा है। गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए जान दे रहा हूं।

फेसबुक पोस्ट के साथ भोज ने एक ड्राइव लिंक भी साझा किया, जिसमें पत्नी और अन्य लोगों से जुड़े कुछ चैट के स्क्रीनशॉट होने का दावा किया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में पत्नी से पूछताछ कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भोज नारायण मूल रूप से गरियाबंद के राजिम का रहने वाला था और भिलाई में किराए के मकान में रहता था। उसकी एक बेटी भी है। कर्ज के कारण वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। कुछ दिनों पहले वह घर से लापता हो गया था, जिसके बाद पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान सामने आया कि उसका महिला प्यून से प्रेम संबंध था।

जांच में यह भी सामने आया है कि भोज अपनी गर्लफ्रेंड को बाहर लेकर गया था। बाद में जब वह उसे छोड़कर घर लौट आया, तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की और संबंध खत्म करने की बात कही, लेकिन भोज नहीं माना और गर्लफ्रेंड के संपर्क में बना रहा।

28 जनवरी को भोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय वह घर पर अकेला था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 29 जनवरी को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव रवाना हो गए। फिलहाल, जामुल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पत्नी और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

अब पढ़िए बॉयफ्रेंड से सुसाइड नोट में क्या लिखा ?

मैं वापस आकर और उसे (गर्लफ्रेंड) भेजकर बहुत बड़ी गलती कर दी। मैं डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार हूं। अपनी पत्नी से तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं। इसमें मेरे बाकी परिवार वालों का कोई दोष नहीं है। यह सब मेरी पत्नी का किया-धरा है।

मुझे पता चला कि गर्लफ्रेंड को कहीं बाहर ले जाया गया था और उसके साथ कुछ किया गया है, ताकि वह मुझे भूल जाए। 30 दिसंबर के बाद से मुझे एहसास होना बंद हो गया था। नहीं तो हमारा प्यार ऐसा था कि हम एक-दूसरे को महसूस कर लेते थे।

पहले जब वह मुझे याद करती थी, तकलीफ में होती थी या रोती थी, तो मुझे महसूस होता था। उसका एक टाइम-स्टैम्प भी मैंने नोट करके रखा था। लेकिन मेरी पत्नी ने मेरा फोन वगैरह सब ले लिया और डिलीट कर दिया। इसका मतलब कुछ तो किया है सुनील वर्मा और उसकी फैमिली ने उसके साथ।

मुझे तो लगता है कि मेरी पत्नी भी इसमें मिली हुई है। कोई जादू-टोना वगैरह किया गया है। प्लीज, उसे बचा लो। उसके ससुराल वालों ने उसकी जिंदगी खराब करके रख दी है। बेचारी को बंधक बनाकर रखा गया है। वे जो कहते हैं, वही वह करती है। वह पूरी तरह सूख गई है।

Exit mobile version