
मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। वारदात के 2 महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिलने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि मुख्य आरोपी जिससे लड़की का अफेयर था, उसने पैर पकड़ रखा था। दूसरे दोस्त ने मुंह दबाया था, नाबालिग ने गला घोंटा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
2-3 साल से था अफेयर
जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी। वहीं हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं।
बॉयफ्रेंड और युवती के बीच पिछले 2-3 साल से अफेयर था। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इस बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी।