
जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलसिली में चल रही फिटनेस ट्रेनिंग में शामिल थे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वे मोटरसाइकिल से बिश्रामपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक अभय पांडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।