
जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे की है। अहाते में एक कर्मचारी टेबल के पीछे सो रहा था, तभी अचानक भालू वहां आ गया। भालू ने अहाते में रखी मेजों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
भालू को देखकर कर्मचारी डर गया और चुपचाप लेटा रहा। भालू तोड़फोड़ में व्यस्त था, जिससे उसकी नजर टेबल के पास सो रहे व्यक्ति पर नहीं पड़ी। खाने-पीने का सामान न मिलने पर भालू कुछ देर बाद वहां से चला गया।
डरा हुआ कर्मचारी टेबल के पीछे से सुरक्षित निकला
भालू के जाने के बाद, डरा हुआ कर्मचारी टेबल के पीछे से सुरक्षित बाहर निकला। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भालू की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।