छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। राज्यभर में बारिश के आंकड़े शून्य रहे।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है। वहीं, रात का तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री तक कम है, जिसके कारण सुबह और रात में ठंड बनी हुई है।

फिलहाल कोई सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

Exit mobile version