
इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष डीएल ग्वालवंशी ने बताया कि सरकार की ओर से लाए गए चार श्रम कानूनों के विरोध में गुरुवार सुबह एसईसीएल के छाल खदान के पास इंटक, एटक, सीटू और एचएमएस के सदस्य धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
हड़ताल के चलते जिले की छाल, जामपाली, बरौद, बेजारी सहित अन्य कोयला खदानें बंद रहेंगी। खदानों के बंद रहने से कोयला परिवहन भी पूरी तरह ठप रहेगा। हालांकि स्कूल, प्रतिष्ठान और आम आवागमन प्रभावित नहीं होगा। धरना प्रदर्शन छाल खदान के पास किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन कर जताएंगे विरोध
ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा चार श्रम संहिताओं और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को भारत बंद की अपील की गई है।
इसी क्रम में ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ की ओर से आम हड़ताल को समर्थन देते हुए गुरुवार सुबह 10 बजे जीवन बीमा कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।