
बाद में हरियाणवी गाने के साथ वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। हालांकि, यह किस स्कूल के स्टूडेंट्स स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि यही युवक पांच दिन पहले शहर के गौरव पथ पर स्कॉर्पियो वाहन में भी इसी तरह के खतरनाक स्टंट करते नजर आए थे।
चलती कार के दरवाजे खोलकर बाहर लटके युवक
वायरल वीडियो में कुछ छात्र तेज रफ्तार कार के दरवाजे खोलकर बाहर की ओर लटके दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में कथित तौर पर शराब की बोतल नजर आ रही है, जिसे वह हवा में लहराते हुए स्टंट कर रहा है। यह घटना जशपुर-किनकेल रोड की बताई जा रही है।
गौरव पथ पर भी पहले कर चुके हैं खतरनाक स्टंट
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पांच दिन पहले भी यही युवक शहर के गौरव पथ पर स्कॉर्पियो वाहन में इसी तरह के स्टंट करते दिखे थे। उस समय भी वाहन के दरवाजे खोलकर युवक बाहर झूलते नजर आए थे। हालांकि, उस दौरान मामला औपचारिक रूप से सामने नहीं आ पाया था।