
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक उछलकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और मंदिरहसौद पुलिस को सूचना दी।
घायल युवक की हालत नाजुक
सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।
आरंग में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या
राजधानी से लगे आरंग क्षेत्र में बुधवार को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना साहुपारा आरंग की बताई जा रही है, जहां 18 वर्षीय नीरज लोधी पर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी
मिली जानकारी के अनुसार, साहुपारा इलाके में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने नीरज लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। वार इतने गंभीर थे कि युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत आरंग थाना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- करंट से बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने भी लगाई फांसी, टी शर्ट पर लिखा- रीना मुझे माफ कर देना
आरोपी फरार बताया जा रहा है
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद साहुपारा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।