मृतक की पहचान 17 वर्षीय चांद खान पुत्र कयूम खान के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 1 लोको, मनेन्द्रगढ़ का निवासी था। चांद खान स्थानीय गैरेज में काम करता था और प्रतिदिन की तरह अपने काम पर जा रहा था।
यह घटना मौहारपारा के पास NH-43 पर हुई। सामने से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने स्वयं सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।