
घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मेहरू यादव (55) निवासी हिरानार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल के अंदर आरोपियों के परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था।
इसी शक के चलते एक दिन पहले देर रात गांव के ही दो चचेरे भाई अमित लेकामी (26) और दशमु (45) मेहरू यादव के घर में घुस गए। दोनों ने धारदार चाकू से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले की जांच भी चल रही है। पुलिस आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर सकती है।
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जांच जारी है।