छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विभागीय कसावट लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया

Chhattisgarh Crimes छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विभागीय कसावट लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस आदेश में कुल 219 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

आदेश के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है।

जारी सूची के अनुसार 1 उप निरीक्षक (SI), 12 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 48 प्रधान आरक्षक और 158 आरक्षकों का तबादला किया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी अब अपने नए थाना क्षेत्रों में पदस्थापना संभालेंगे।

इससे पहले थानेदारों के प्रभार में भी हुआ था फेरबदल

इससे पहले जिले के अलग-अलग थानों में लंबे समय से जमे थाना प्रभारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया था। उस दौरान 9 थाना प्रभारियों समेत 2 उप निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल किया गया था।

शहर और ग्रामीण थाने भी सूची में शामिल

तबादले की सूची में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थाने शामिल हैं। थानेदारों के बाद अब एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version