
इस मामले में समिति प्रबंधक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि उसका भाई फरार चल रहा था और मुखबिर की सूचना पर संतोष कुमार गेंडरे (56) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानिए क्या है मामला
जांच में पाया गया कि प्रभारी समिति प्रबंधक ने अपने बड़े भाई संतोष कुमार गेंडरे के नाम पर 21 जनवरी 2026 को टोकन जारी किया था।
इस टोकन के विरुद्ध 53 कट्टा (21.20 क्विंटल) सरना धान, जिसकी कीमत 50,200 रुपये थी, को उपार्जन केंद्र में लाए बिना ही फर्जी तरीके से तौल पत्रक जारी कर दिया गया।
इसके बाद ऑनलाइन अपडेट कर भुगतान भी प्राप्त कर लिया गया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कोदवा के शाखा प्रबंधक संजय कुमार वर्मा , निवासी इंदिरा कॉलोनी, ने 23 जनवरी 2026 को पलारी थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर पलारी थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
इस प्रकरण में संलिप्त समिति प्रबंधक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उसका बड़ा भाई संतोष कुमार गेंडरे फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर संतोष कुमार गेंडरे (56 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा, थाना पलारी, वर्तमान में सुनीता पार्क, तेलीबांधा, रायपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।